{"_id":"5b143d2b4f1c1b9b6e8b6061","slug":"152805304018-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता बोला, कार न मिलने पर मेरी बेटी को उसके ससुराल वालों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता बोला, कार न मिलने पर मेरी बेटी को उसके ससुराल वालों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता बोला, कार न मिलने पर बेटी को ससुराल वालों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया
बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के मामले में ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रघुनाथपुरी कॉलोनी में चार दिन पहले बाथरूम में शॉवर से फंदे पर लटकी मिली विवाहिता सोनिया के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। शिकायत में विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में कार न मिलने पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में देर शाम तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
पंजाब के जिला संगरूर के गांव रामगढ़ निवासी सतबीर सिंह ने रामपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी 25 वर्षीय सोनिया की शादी 2012 में रघुनाथपुरी निवासी नीरज के साथ हुई थी। जिस घर में सोनिया की शादी हुई उसी में सोनिया की छोटी बहन की भी शादी नीरज के भाई के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे शादी में दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। जबकि उसने बेटी की शादी में हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। जब उनकी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपी नीरज ने अपने भाई हुसन, जरनैल सिंह, पिता जगदीश व मां सरोज के साथ मिलकर 30 मई को सोनिया को जान से मार कर बाथरूम में शॉवर पर लटका दिया। आरोपियों ने इस केस को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। सोनिया ने अपने मायके में कई बार बताया था कि आरोपी ससुराल वाले उसे दहेज में कार देने के लिए तंग करते हैं। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी। लेकिन मृतका के परिजन शनिवार रात चौकी में पुलिस से मिले और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति सहित पांचों ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच के बाद होगी गिरफ्तारी : रामपुरा चौकी इंचार्ज कुशलपाल राणा का कहना है कि सोनिया के परिजनों शनिवार को चौकी आए थे और ससुराल पक्ष के लोगों पर सोनिया की हत्या करने का आरोप लगाया है। सभी ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आई नहीं है। रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।