फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पांसरा में दो पक्षों में झगड़ा, कार्रवाई की मांग लेकर एक पक्ष ने थाने में किया हंगामा

पांसरा में दो पक्षों में झगड़ा, कार्रवाई की मांग लेकर एक पक्ष ने थाने में किया हंगामा

Mon, 04 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पांसरा में दो पक्षों में झगड़ा, कार्रवाई की मांग लेकर एक पक्ष ने थाने में किया हंगामा
पांसरा में दो पक्षों के बीच झगड़ा, कार्रवाई की मांग लेकर एक पक्ष ने थाने में किया हंगामा
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत दूसरे पक्ष के छह लोगों पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना सदर क्षेत्र के गांव पांसरा में खेलते समय एक पक्ष के बच्चों से वहां से निकल रहे दूसरे पक्ष के एक युवक के पांव पर पत्थर लग गया। इससे गुस्साए युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला बोल दिया और जाति सूचक शब्द कहे। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार रात एक पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा किया और एसपी आवास पर जाकर एसपी को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में एक पक्ष की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांसरा निवासी पूजा ने सदर पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने दोनों बेटों के साथ मंदिर गई थी। वहां पर उसके बच्चे खेलने लग गए। तभी गांव का ही राकेश वहां पर आया। खेलते समय उसके बच्चों से पत्थर उसके पैर पर लग गया। जिससे वह उसके बच्चों से झगड़ा करने लगा। उसने उसे समझाकर वहां से भेज दिया। बाद में वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ उसके घर पर आया और हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान राकेश, उसके पिता चरणदास, परमाल, शिवम, शुभम, बबलू, अजय, नितिन, अंशुल और प्रेमपाल ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जाति सूचक शब्द कहे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन शनिवार रात को सदर थाना में पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाया, इसके बाद परिजन एसपी आवास पर पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर मारपीट करने, जाति सूचक शब्द बोलने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed