फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खुर्दबन से हुई भैंस चोरी

खुर्दबन से हुई भैंस चोरी

Thu, 24 May 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खुर्दबन से हुई भैंस चोरी
खुर्दबन से भैंस चोरी
विज्ञापन

जठलाना। गांव खुर्दबन से पशु चोर गिरोह के सदस्य ग्रामीण की भैंस चुरा ले गए। पुलिस ने प्रभावित ग्रामीण की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। गांव खुर्दबन निवासी देवीदयाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय उसने अपनी भैंस को अपने बाडे़ में बांधा था। इसी दौरान चोरों ने उसके बाडे़ में प्रवेश कर भैंस को चुरा लिया। सुबह जब वह अपनी भैंस पर चारा डालने के लिए गया तो मौके से भैंस गायब थी। जिसके बाद उसने ग्रामीणों के साथ भैंस की आसपास के क्षेत्र में तलाश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले 10 मई को पशु चोरों ने छोटा बांस निवासी सुरेश कुमार की पशु अस्पताल के पास से रात के समय भैंस चुरा ली थी। वहीं चोरों ने अगले दिन दोपहर को छोटा बांस में बकाना रोड पर राजकरण का दिन दहाडे़ बकरा चुरा लिया था। क्षेत्र में बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं से पशु पालकों में भारी रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed