फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पशुओं के बाड़े में ले जाकर युवक ने मंदबुद्धि युवती से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

पशुओं के बाड़े में ले जाकर युवक ने मंदबुद्धि युवती से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 May 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पशुओं के बाड़े में ले जाकर युवक ने मंदबुद्धि युवती से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
पशुओं के बाड़े में ले जाकर युवक ने मंदबुद्धि युवती से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

घटना के समय पीड़िता अकेली थी घर पर, माता पिता गए थे मजदूरी करने
मेडिकल जांच में रेप की हुई पुष्टि, आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
जठलाना।
जठलाना क्षेत्र के एक गांव में पशुओं के बाड़े में ले जाकर फिर से मंदबुद्धि युवती के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने दुष्कर्म का शिकार हुई युवती का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। मेडिकल में युवती के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर सतबीर नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को जिला न्यायलय में पेश किया। जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार सुबह वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पर उसकी 25 वर्षीय मंदबुद्धि बेटी अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे के करीब गांव का सतबीर उनके घर में घुस गया और जबरदस्ती उसकी बेटी को साथ में बने पशुओं के बाड़े में ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी सतबीर के खिलाफ पशुओं के बाडे़ में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
मंदबुद्धि महिला से रेप में आरोपी का अब तक पता नहीं लगा पाई पुलिस :
इससे पहले 26 दिसंबर 2017 को सिविल अस्पताल में मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। तब आरोप कैदी वार्ड में तैनात एक पुलिस कर्मी पर लगे थे। लेकिन अभी तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई की दुष्कर्म किस पुलिस कर्मी ने किया था। हालांकि शक में दायरे में आए पुलिसकर्मी से पूछताछ की, लेकिन उसने केवल महिला को खाना देने की बात कहीं थी। पुलिस ने केस में भी अज्ञात पुलिस कर्मी पर केस दर्ज किया था। मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड ने भी दो बार दौरा कर व पीड़ित महिला से बातचीत कर आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कहीं थी, लेकिन अभी तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने माहभर पहले शक के दायरे में आए आरोपी पुलिस कर्मी का डीएनए टेस्ट कराया था। अब पुलिस को डीएनए टेस्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जठलाना एसएचओ सब इंस्पेक्टर दीदार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्जकर लिया है। आरोपी को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed