{"_id":"5ae4d3444f1c1b3b0b8b701e","slug":"15249457325-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके हटते ही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार की ली जान, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाके हटते ही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार की ली जान, साथी घायल
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाके हटते ही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की ली जान, साथी घायल
-गुमथलाराव नाके से एक किलोमीटर पहले हुई दुर्घटना-
-ओवरलोड रोकने के लिए नाके को सरकार के आदेश पर शुक्रवार को हटाया था-
-नाका लगा होता तो न जाती बंटी की जान-
यमुनानगर/जठलाना। प्रदेश सरकार की ओर से ओवरलोड रोकने के लिए लगाए गए नाके हटाने का निर्णय गलत साबित होता दिख रहा है। सरकारी आदेश के बाद गुमथला राव में लगे जिस नाके को हटाया गया, उससे करीब एक किलोमीटर पहले बजरी से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार की जान ले ली। उसका साथी भी जख्मी है। बाइक को कुचलने के बाद बजरी से लदी ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
गांव गुमथला निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार की तड़के उसका भाई जितेंद्र उर्फ बंटी (28) अपने पड़ोसी कोमल (20)के साथ बाइकसे कहीं जा रहा था। इस दौरान बजरी से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हुए जितेंद्र उर्फ बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कोमल कुमार की टांगों पर गहरी चोटें आई हैं। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। मृतक जितेंद्र उर्फ बंटी अविवाहित था। वह मेहनत मजदूरी करके गुजारा करता था। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि नाके लगे होने से ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क से गुजरनी बंद हो गई थी। यदि नाका लगा होता तो सड़क से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली न गुजरती और न ही बंटी की जान जाती।
फोटो-24