{"_id":"5a5ba5e44f1c1b62268b4626","slug":"151595586716-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति समेत तीन लोगों को पीटकर किया घायल, छह पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति समेत तीन लोगों को पीटकर किया घायल, छह पर केस
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दंपति समेत तीन लोगों को पीटकर किया घायल, छह पर केस
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों पर मारपीट के दो मामलों में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फरकपुर के बुटर विहार कॉलोनी के राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन से केसरनगर के राजेश के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि इसी को लेकर आरोपी राजेश अपने एक साथी चमनलाल को लेकर सुबह पौने नौ बजे उनके घर में घुस गया और उस पर डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी उसे छुड़वाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत पर आरोपी राजेश व चमन लाल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उधर, जगाधरी वकशॉप निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेड़ी रांगड़ान में किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान उसे वहां पर रामनगर निवासी पवन अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल गया और उससे किसी बात को लेकर कहासूनी करने लगा। उसने विरोध जताया तो आरोपितों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से उसे छुड़वाया। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर आरोपी पवन कुमार, गुरप्रीत, कुलदीप व नरेंद्र के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।