फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तंत्र विद्या कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

तंत्र विद्या कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 07 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
तंत्र विद्या कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
तंत्र विद्या कर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो महीने बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
आरोपी को पकड़ किया था पुलिस के हवाले, बिना कार्रवाई छोड़ने का आरोप
सीएम विंडो व एसपी को शिकायत देकर लगाई कार्रवाई की गुहार
शिकायत में बहन और एक अन्य महिला सहित छह लोगों पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जगाधरी की महिला से उसी की बहन ने दुष्कर्म करवाया। आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया। दो महिलाओं समेत छह पर आरोप लगाए गए है। आरोप है कि एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया। बावजूद इसके दो महीने बीतने पर भी न कोई केस दर्ज किया गया और न ही कोई अन्य कार्रवाई। महिला ने आरोप लगाया कि तंत्र विद्या से उसे वश में कर गैंगरेप किया गया। महिला ने सीएम विंडो व पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सीएम विंडो और एसपी को दी शिकायत में जगाधरी वासी महिला ने बताया कि सात अक्तूबर को वह अपनी बहन के घर बाबा कॉलोनी में गई थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे वह घर पर अकेली थी। तभी तिगरी निवासी एक युवक वहां पर आया। आरोप है कि युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई किए बिना ही छोड़ दिया। चार नवंबर की रात को उसकी बहन व आरोपी युवक सहित छह लोग उनके घर पर आए और मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि इस दौरान उसकी बहन व एक अन्य महिला ने उसे कोई नशीली चीज सुंघा दी। जिससे वह बेहोश हो गई। उसकी बेहोशी की हालत में आरोपियों ने तांत्रिक विद्या की। उसकी बाजू पर कई जगह कट लगाए गए। आरोप है कि तंत्र विद्या के दौरान उसे निर्वस्त्र कर दिया गया और हवन कर उसे उसके चारों ओर घुमाया। इस दौरान चार आरोपी युवक भी निर्वस्त्र हो गए और उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस साजिश में उसकी बहन व एक अन्य महिला ने उनका साथ दिया। जब उसे होश आया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस संबंध में किसी को बताया तो उसकी बेटी का अपहरण कर उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार करेंगे। उसने इसकी शिकायत शहर जगाधरी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे परेशान होकर उसने एसपी व सीएम विंडो में शिकायत दी।
विज्ञापन


सवालों के घेरे में पुलिस
महिला ने पुलिस को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसके साथ पहली बार दुष्कर्म का प्रयास किया गया तो आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। मगर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। तांत्रिक विद्या के सहारे गैंगरेप करने की भी शिकायत दी मगर पुलिस ने इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। रेप के प्रयास की घटना को दो माह बीत चुके है जबकि गैंगरेप की घटना को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मामला मेरे शहर थाना का चार्ज संभालने से पहले का है। इसकी जांच करवाई जाएगी।
राकेश कुमार, एसएचओ
जगाधरी सिटी थाना

वर्जन
मेरे पास शिकायत आई है। महिला का पारिवारिक मामला है। मामले की जांच की जा रही है।
राजेश कालिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed