{"_id":"5a1c11fe4f1c1bd1408b970b","slug":"151178917410-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को पीटकर किया घायल, तीन लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला को पीटकर किया घायल, तीन लोगों पर केस दर्ज
Updated Mon, 27 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को पीटा, घायल, तीन लोगों पर केस दर्ज
बिलासपुर के शेरगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर के गांव शेरगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक बुजुर्ग महिला को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीनों आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव शेरगढ़ निवासी बाला देवी ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही कुलदीप, विनोद व बृजेश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। महिला ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे। घर पर वह अकेली थी। इस दौरान कुलदीप, विनोद व बृजेश ने उसके घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।