फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नेशनल हाईवे पर भिड़ी दो बाइक, दो की मौत, तीन घायल

नेशनल हाईवे पर भिड़ी दो बाइक, दो की मौत, तीन घायल

Fri, 24 Nov 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर भिड़ी दो बाइक, दो की मौत, तीन घायल
अपडेट :: नेशनल हाईवे पर भिड़ी दो बाइक, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 73 पर यमुना नदी पुल के नजदीक हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर यमुना नदी पुल के नजदीक तेज रफ्तार दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो बाइकों पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

सरसावा के छापुर निवासी छत्रपाल ने बताया कि उसका भाई चंद्रपाल (36) गुरुवार को यमुनानगर में एक फैक्ट्री में काम पर आया था। गुरुवार को उसका पहला ही दिन था। उसके साथ उनका पड़ोसी मेनपाल व छोटू था। तीनों फैक्ट्री से छुट्टी करने के बाद देर रात एक बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। बाइक चंद्रपाल चला रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे 73 पर यमुना नदी के पुल के नजदीक पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही बाइक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई की दोनों बाइक के परखच्चे दूर तक जा गिरे। सामने से आ रही बाइक पर भी दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सरसावा से लौट रहे लाडवा निवासी राहुल ने किसी कार चालक की मदद से घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चंद्रपाल व दूसरी बाइक के चालक गाजियाबाद की डबल स्टोरी निवासी कुनाल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि मेनपाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हादसे में घायल हुए छोटू व दूसरी बाइक पर सवार गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविंदपुरी निवासी अभिषेक का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पर कलानौर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। कलानौर चौकी इंचार्ज कुशल पाल का कहना है कि पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो : 27
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed