फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एएसआई ने बस कंडक्टर को मारा थप्पड़, भड़के यात्रियों ने एएसआई को बनाया बंधक

एएसआई ने बस कंडक्टर को मारा थप्पड़, भड़के यात्रियों ने एएसआई को बनाया बंधक

Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
एएसआई ने बस कंडक्टर को मारा थप्पड़, भड़के यात्रियों ने एएसआई को बनाया बंधक
एएसआई ने बस कंडक्टर को मारा थप्पड़, भड़के यात्रियों ने एएसआई को बनाया बंधक
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ की सूचना पर एएसआई ने रुकवाई थी बस
रादौर बस स्टैंड की घटना, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नशे में धुत रादौर पुलिस के एक एएसआई ने प्राइवेट बस के कंडक्टर लोकेश कुमार को थप्पड़ मार दिया। जिस पर भड़के बस में सवार लोगों ने एएसआई को बंधक बना लिया। घटना रादौर बस स्टैंड की गुरुवार रात की है। एएसआई ने महिला से छेड़छाड़ की सूचना पर बस रुकवाई थी। जिसका आरोप कंडक्टर पर लगा था। बस में सवार लोगों ने सरकारी अस्पताल रादौर में नशे में धुत एएसआई का मेडिकल करवाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यमुनानगर से कुरुक्षेत्र जा रही एक निजी बस में सवार एक महिला ने कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन करके बस के कंडक्टर द्वारा उसे छेड़ने की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद रादौर पुलिस ने वीरवार की रात करीब आठ बजे प्राइवेट बस को बस स्टैंड पर रुकवाया। आरोप है कि रादौर थाना में तैनात हरियाणा पुलिस के एक एएसआई ने कथित रूप से बस के कंडक्टर लोकेश कुमार को थप्पड़ मारा और उसके साथ गाली-गलौच की। जिस के बाद बस में सवार अन्य लोगों ने इसका विरोध किया और नशे में धुत एएसआई को लगभग एक घंटा बस में बंधक बनाए रखा। करीब एक घंटें तक बस वहीं रुकी रही। जिसके बाद बस में सवार लोग एएसआई को पकड़कर अस्पताल ले गए। जहां उसका मेडिकल कराया जा रहा था। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed