फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खैर तस्करी में दस माह से फरार चौथा आरोपी भी सीआईए-2 टीम ने किया गिरफ्तार

खैर तस्करी में दस माह से फरार चौथा आरोपी भी सीआईए-2 टीम ने किया गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2017 08:38 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
खैर तस्करी में दस माह से फरार चौथा आरोपी भी सीआईए-2 टीम ने किया गिरफ्तार
खैर तस्करी में दस माह से फरार चौथा आरोपी भी सीआईए-2 टीम ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

जनवरी माह में कलेसर जंगल से खैर की लकड़ी काट कैंटर में भरकर ले जा रहे थे आरोपी
अराइंयावाला के समीप टायर फटने पर कैंटर को छोड़ भागे चार आरोपियों में सें एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जनवरी माह में हुए खैर तस्करी के मामले में दस माह से फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए-2 के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को जनवरी माह में सूचना मिली थी कि कलेसर जंगल से खैर की लकड़ी चोरी से काटकर उसे बेचने के लिए कुछ लोग उसे कैंटर में भरकर जगाधरी की तरफ लेकर आएंगे। इस पर पुलिस टीम ने अराइंयावाला के पास नाकेबंदी कर
विज्ञापन

आने-जाने वालों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान कलेसर जंगल से चोरी से काटी गई खैर की लकड़ी से भरा कैंटर को आते हुए दिखाई दिया। टीम द्वारा उसे रुकने का ईशारा करने पर चालक ने कैंटर तेज रफ्तार कर लिया। इस दौरान कैंटर का टायर फटने से वह पलट गया। उसमें सवार चार आरोपी कैंटर को मौके पर छोड़ फरार हो गए। इस संबंध में थाना खिजराबाद में केस दर्ज किया गया था। मामले को सुलझाने के लिए एसपी राजेश कालिया ने सीआईए-2 को इसकी जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
एसआईटी का गठन कर पहले पकड़े तीन, अब चौथा काबू: सीआईए-2 के इंचार्ज संदीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें एएसआई नरसिंह, सतीश व अन्य शामिल रहे। टीम ने तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया था, जबकि अब कार्रवाई करते हुए जाटोवाला निवासी मोहम्मद ईनाम को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
फोटो-16
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed