फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पहले बाइक चोरी फिर उस पर करते थे स्नेचिंग, दो देसी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ दो काबू

पहले बाइक चोरी फिर उस पर करते थे स्नेचिंग, दो देसी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ दो काबू

Mon, 20 Nov 2017 08:38 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
पहले बाइक चोरी फिर उस पर करते थे स्नेचिंग, दो देसी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ दो काबू
पहले बाइक चोरी फिर उस पर करते थे स्नेचिंग, दो देसी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ दो काबू
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ ने एक को ताजेवाला हेड व दसरे को अर्जुन माजरा के बस स्टॉप से पकड़ा
दोनों को कोर्ट में पेश कर लिया तीन दिन के रिमांड पर, पूछताछ में अब तक सात वारदातें कबूली
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पहले बाइक चोरी और फिर उस पर स्नेचिंग करने वाले दो युवकों को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने अलग-अलग स्थानों से काबू किया। उनसे चोरी की दो बाइक व दो-दो देसी कट्टे व जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया, ताकि उनसे पूछताछ कर अन्य खुलासे हो सकें। अब तक दोनों ने बाइक चोरी व स्नेचिंग सहित सात वारदातों को अंजाम देना कबूल लिया है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ताजेवाला हेड से चोरी की बाइक पर एक आरोपी उत्तरप्रदेश से यमुनानगर अपने साथी से मिलने आएगा, जो शहर में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर उनके द्वारा टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई धर्मपाल, महरूफ, रोहण व गोबिंद को शामिल किया गया। टीम ने ताजेवाला हेड पर नाकेबंदी कर आने-जाने वालों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ देर बाद बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया, जिसे टीम ने ताजेवाला हेड पर रोक कर पूछताछ की। आरोपी बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा पाया वहीं, उसकी तलाशी लेने पर एक देशी कटटा व एक जिंदा राउड बरामद हुआ। टीम ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर के गांव पटौरी निवासी सहजाद के रूप में बताई। आरोपी ने कबूला कि बाइक चोरी की हैं और वह अर्जुन माजरा निवासी अपने साथी कृष्ण कुमार के साथ बाइक चोरी व स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसके साथी का पता लगने पर डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने तुरंत टीम का गठन किया। इसमें एएसआई रामकुमार, अनिल, सुखदेव व संजीव को शामिल किया गया। टीम ने अर्जुन माजरा के समीप ही बस स्टॉप से कृष्ण कुमार को एक चोरी की बाइक पर घुमते हुए काबू कर लिया। उसके पास से भी तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा व एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
बाइक चोरी कर नंबर प्लेट उतार स्नेचिंग करने लगे: इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी, स्नेचिंग सहित सात वारदातों को अंजाम देना कबूल किया गया। आरोपियों ने 26 अक्तूबर को गनौली निवासी दीपक की गनौली गेट से बाइक चोरी की थी, इस बाइक सहित आरोपी शहजाद पकड़ा गया। जबकि जिस बाइक के साथ आरोपी कृष्ण पकड़ा गया है, वह बाइक उन्होंने तीन सितबंर 2015 को जगाधरी से चोरी की थी, जो अर्जुननगर निवासी रामेश्वर की थी। इसके बाद उन्होंने 28 अक्तूबर को मंडेबर निवासी शीशपाल की संतपुरा रोड से बाइक चोरी की। इसके बाद आरोपियों ने बाइक से नंबर प्लेट उतार दी और स्नेचिंग की वारदातें करनी शुरू कर दी। चार नवंबर को दोनों आरोपी मुंह पर कपड़ा बांध बाइक पर रिटायर्ड पुलिस कर्मी की पत्नी निर्मला से सरोजनी कॉलोनी में कान से बाली झपटकर फरार हो गए थे। 24 सितंबर को मॉडल कॉलोनी निवासी गुरुबच्चन कौर से शिवपुरी कॉलोनी में शाम के वक्त दोनों आरोपी कान की बाली झपटकर फरार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपियों से चोरी की करीब पांच बाइक और बरामद होने की संभावना है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी शहजाद पर पहले उत्तर प्रदेश में एक मामला दर्ज है और साथी कृष्ण को वह वारदात करने के बाद कुछ पैसे देता था, इसकी भी जांच की जा रही है।
जयपाल आर्य, इंचार्ज, डिटेक्टिव स्टाफ।
फोटो-11 व 12
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed