{"_id":"59ea523c4f1c1bda538b837c","slug":"15085287736-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों चोरों ने फिर चुराई पांच बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों चोरों ने फिर चुराई पांच बाइक
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों चोरों ने फिर चुराई पांच बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर में बाइक चोरी की रोजाना वारदातें हो रही है। हर रोज कहीं ने कहीं से बाइक चोरी की वारदातें हो रही है। इसी कड़ी में चोरों ने अलग अलग स्थानों से पांच बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मानकपुर निवासी विकास कुमार ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय कालेज छछरौली के नजदीक किसी काम से गया था। बाइक कालेज के पास ही सड़क किनारे खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। उधर, जगाधरी की विष्णु गार्डन कालोनी निवासी मोहित कुमार ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को बताया कि कॉलोनी से ही उसकी बाइक चोरी कर ली गई। मुगलवाली वासी प्रवीण कुमार ने थाना बिसपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर बाजार की तरफ गया था। परंतु उसकी बाइक किसी ने मौका पाकर चोरी कर ली। इसके अलावा गांव शादीपुर निवासी सर्वजीत सिंह की बाइक भी किसी ने गांव से ही चोरी कर ली। सर्वजीत ने बताया कि बाहर से लौट कर उसने बाइक को घर के नजदीक ही गली में खड़ी कर दी थी। जब वह कहीं जाने लगा तो देखा कि उसकी बाइक नहीं है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, गांव चंगनौली निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह बाइक से कपालमोचन में गया था। बाइक को कपालमोचन परिसर में खड़ी कर अंदर चला गया। लौटा तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।