फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पुलिस ने पशुतस्करों से मुक्त करवाए 26 मवेशी, चार तस्कर गिरफ्तार 20-21-29

पुलिस ने पशुतस्करों से मुक्त करवाए 26 मवेशी, चार तस्कर गिरफ्तार 20-21-29

Sun, 15 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पशुतस्करों से मुक्त करवाए 26 मवेशी, चार तस्कर गिरफ्तार 20-21-29
पुलिस ने पशु तस्करों से मुक्त कराए 26 मवेशी, चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

यमुनानगर। मवेशियों को कैंटर में भरकर वध के लिए यूपी लेकर जा रहे पशुतस्करों से पुलिस ने 26 मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया।

जठलाना पुलिस को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर मवेशियों को कैंटर में भरकर करेहड़ा मार्ग से वध के लिए यूपी लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव करेहड़ा खुर्द के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपित पशु तस्कर मवेशियों को कैंटर में भरकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब कैंटर को रुकवाकर उसे चेक किया तो उसमें 18 भैंस, छह कटड़े और दो कटड़ियां भरी थीं। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाकर मौके से चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी पशु तस्करों की पहचान उत्तराखंड निवासी मुरसलीन, सहारनपुर निवासी आजिम, पीर माजरा निवासी आशन तथा आशमोहम्मद के रूप में हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर दिया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed