फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फ्रेंडशिप से मना करने पर युवक ने फंदे से झूला, मौत

फ्रेंडशिप से मना करने पर युवक ने फंदे से झूला, मौत

Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
फ्रेंडशिप से मना करने पर युवक ने फंदे से झूला, मौत
फ्रेंडशिप से मना करने पर युवक फंदे से झूला, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी में बीए के छात्र का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि युवक जगाधरी की एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। युवती के फ्रेंडशिप से मना करने के बाद से वह परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी शुभम शहर के एक कॉलेज में बीए में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार वह जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसने कई बार लड़की के सामने फ्रेंडशिप का प्रस्ताव रखा लेकिन लड़की ने उसे मना कर दिया, इससे दुखी रहता था। गुरुवार को वह अपने खेत के टयूबवेल के कमरे में चला गया, शाम को जब उसके परिजन खेत में गए तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने थाने में दी थी शिकायत
पुलिस के अनुसार युवक लड़की का पीछा किया करता था। कुछ दिन पहले उसने लड़की को बीच रास्ते में रोक लिया। जब लड़की ने मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दे दी थी। यह बात लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने तीन दिन पहले महिला थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दी। गुरुवार को युवक के पिता को थाने में बुलाया गया था। उस समय वे दो दिन का समय लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम सुंदरपुरी में एक युवक के फंदे पर लटककर सुसाइड करने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक एक लड़की का पीछा किया करता था। इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
जसवंत सिंह, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed