फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पुलिस टीम पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने की कोशिश, भागकर बचाई जान

पुलिस टीम पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने की कोशिश, भागकर बचाई जान

Sun, 23 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने की कोशिश, भागकर बचाई जान
पुलिस टीम पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने की कोशिश, भागकर बचाई जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले में खनन करने वालों के हौसले बुलंद है। हाल यह है कि, इन्हें पुलिस का भी भय नहीं रह गया है। अभी कुछ दिन पहले खनन करने के एक आरोपी ने बीबीपुर गांव में एक युवक को ट्रैक्टर तले रौंद कर हत्या कर दी थी। अब शुक्रवार रात खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ही कुचलने की कोशिश की गई। पुलिस कर्मियों ने साइड में कूदकर जान बचाई। मामले में पुलिस ने आरोपी खनन तस्कर के खिलाफ हत्या के प्रयास, माइनिंग एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिसकर्मी राजू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लापरा घाट पर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रूप से खनन सामग्री भर रहे हैं। सूचना पर वह दो अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने देखा की लापरा घाट से खनन करने वाले लोग सात-आठ ट्रैक्टर ट्रॉलियों में खनन सामग्री लेकर आ रहे हैं। जब उन्हाेंने सबसे आगे ट्रैक्टर लेकर चल रहे चालक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली न रोककर उनपर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की। बमुश्किल उन्होंने साइड में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्हाेंने आरोपियाें को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा। आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान गांव लापरा निवासी अबुल हसन के रूप में हुई है। उन्हाेंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाने से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आठों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। मामले में पुलिस ने अबुल हसन को नामजद करते हुए सात अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, जान से मारने की धमकी देने व माइनिंग एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

12 जुलाई को बीबीपुर में खनन माफिया ने की थी युवक की हत्या
पुलिस पार्टी को ट्रैक्टर से रौंदने के प्रयास से करीब दस दिन पहले 12 जुलाई को खनन करने के आरोपी ने बीबीपुर में ट्रैक्टर तले रौंदकर 19 वर्षीय शाहरूखकी हत्या कर दी थी। युवक खनन माफिया को अपने खेत से खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियाें को निकलने से रोक रहा था। जब उसने यमुना घाट से रेत भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक तारिफ को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी तारिफ ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी और शाहरूख को टक्कर मार दी। इससे शाहरूख अपनी टैक्टर-ट्रॉली के पास गिर गया। जैसे ही वह खड़ा हुआ तो तारिफ ने फिर से टक्कर मार दी। इससे शाहरूख दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच कुचल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना के कई घाटों पर प्रतिबंध के बावजूद जारी है खनन
सरकार की ओर से कुछ घाटों पर खनन प्रतिबंध हटाया गया है, लेकिन यमुना नदी के तमाम घाटों पर अभी भी प्रतिबंध है। इसके बावजूद यहां भी अवैध रूप से खनन का खेल जारी है। रात के समय ट्रैक्टर ट्रॉलियां व बुग्गियां बड़ी मात्रा में यमुना नदी के घाटाें पर उतर जाते हैं और खनन सामग्री भरकर ले जाते हैं।

जल्द होगी गिरफ्तारी : एसएचओ
लापरा घाट पर अवैध खनन होने की सूचना पर कुछ पुलिस कर्मी कार्रवाई के लिए गए थे, जब कर्मियों ने खनन सामग्री ले जा रहे ट्रैक्टर चालकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने की कोशिश की गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने आठ ट्रैक्टर ट्रॉलियाें को कब्जे में ले लिया है। मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए सात अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। आरोपियाें को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नरेश कुमार, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed