फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   टोडरपुर में दो समुदायों के बीच झगड़े से तनाव की स्थिति, पुलिस बल तैनात

टोडरपुर में दो समुदायों के बीच झगड़े से तनाव की स्थिति, पुलिस बल तैनात

Mon, 03 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
टोडरपुर में दो समुदायों के बीच झगड़े से तनाव की स्थिति, पुलिस बल तैनात
टोडरपुर में दो समुदायों में तनाव, फोर्स तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर के गांव टोडरपुर में रंजिश को लेकर एक समुदाय के लोगों ने दूसरे पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर दलित समुदाय की महिला समेत तीन लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने से गांव में तनाव है। इसको देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए दर्जनभर लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
टोडरपुर निवासी कमलेश ने बताया कि उनकी गांव के ही दूसरे समुदाय के इकराम और इमरान के साथ रंजिश चल रही है। शनिवार सुबह वह अपने घर पर थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के इकराम, इमरान, जगीर, सिम्मा अपने सात-आठ अन्य साथियों को साथ लेकर उनके घर में घुस गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे बिट्टू को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुन कर जब पड़ोसी अमन मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। परिवार के अन्य लोगों ने भाग कर जान बचाई। इस झगड़े में कमलेश, बिट्टू और अमन घायल हो गए हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां उनका मेडिकल कराया गया। झगड़े के बाद गांव में दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी नरेश कुमार ने पूछताछ की। तनाव की स्थिति देख गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोपहर बाद डीएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कराने के बाद पुलिस के सामने बहस : ट्रॉमा सेंटर से मेडिकल कराने के बाद जब हमले में घायल कमलेश, बिट्टू और अमन गांव में पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में दोनों समुदायों के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ देख एसएचओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। इस दरम्यान दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस के सामने ही तीखी बहस की। काफी देर के बाद एसएचओ नरेश ने दोनों समुदायों के लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बताई जा रही है रंजिश : गांव में करीब छह माह पहले एक समुदाय के लड़के और दूसरे समुदाय की लड़की ने भागकर शादी कर ली है। इसी को लेकर रंजिश बताई जा रही है।

दर्जनभर पर केस दर्ज : गांव टोडरपुर में हुए दो समुदायों के बीच झगड़े के मामले में बिट्टू की शिकायत पर दूसरे समुदाय के इकरार, इमरान सिम्मा व जागीर को नामजद करते हुए दर्जनभर लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
- नरेश कुमार, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed