{"_id":"5955545c4f1c1b4e228b48f7","slug":"149876442610-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों को लूटने की फिराक में थे दो बदमाश, डिटेक्टिव स्टाफ ने दबिश देकर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगीरों को लूटने की फिराक में थे दो बदमाश, डिटेक्टिव स्टाफ ने दबिश देकर दबोचे
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छीना झपटी, लूटमार व चोरी की चार वारदातों को अंजाम देना किया कबूल
जेल से जमानत पर लौटे तो फिर शुरू कर दी छीना झपटी, चार वारदातें कबूली
दोनों को रिमांड पर लिया, पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
डिटेक्टिव स्टाफ ने दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो राह चलते लोगों के साथ छीना झपटी और लूटपाट करते थे। दोनों बदमाश हमीदा हेड के नजदीक देसी पिस्टल और चाकू के दम पर किसी राहगीर को लूटने की फिराक में थे। इससे पहले किसी वारदात को अंजाम देते डिटेक्टिव स्टाफ ने दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से देसी पिस्टल, चाकू और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साल भर पहले भी दोनों आरोपी छह वारदातों को अंजाम देने पर जेल गए थे। जमानत पर लौटने के बाद फिर से वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने जमानत पर आकर चोरी, छीना झपटी व लूटमार की चार वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।
डिटेक्टिव स्टाफ के कार्यवाहक इंचार्ज जयपाल आर्य को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी, छीना झपटी व लूटमार की वारदातों को अंजाम देते है। दोनों युवक इस समय हमीदा हेड के पास घूम रहे है और किसी राहगीर को लूटने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसआई जयपाल के नेतृत्व में एएसआई धर्म पाल व अन्य स्टाफ सदस्यों की टीम का गठन किया। गठित टीम ने सूचना के आधार पर हमीदा हेड के पास दबिश देकर वहां घूम रहे दोनों बदमाशों को हथियारों सहित काबू किया। आरोपियों की पहचान पुराना हमीदा निवासी राहुल व बंटी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी राहुल के पास से एक देसी पिस्टल व जिंदा राउंड व आरोपी बंटी के पास से एक चाकू बरामद किया गया। दोनों आरोपी किसी राहगीर को लूटने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ थाना शहर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चार वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
जेल जाने से पहले छह वारदातों को दिया था अंजाम :
डिटेक्टिव स्टाफ के कार्यवाहक इंचार्ज जयपाल ने बताया कि दोनों युवक लंबे समय से आपराधिक वारदातों को अंजाम देते आ रहे है। पहले भी दोनों आरोपी करीब आधा दर्जन मामलों में नामजद रहे है और वर्ष 2016 में पुलिस ने गिरफ्तार किए थे। तब इन्होंने छीना झपटी व चोरी की छह वारदातें कबूली थी। उसके बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था। वहां से जमानत पर रिहा हुए। तो फिर से वहीं काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जमानत पर आकर दिया वारदातों को अंजाम
जेल से जमानत पर आने के बाद दोनों आरोपियों ने फिर से चोरी व छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। दोनों ने जमानत पर आने के बाद चोरी व छीना झपटी की चार वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। दोनों ने 22 जून को आजाद नगर के पास स्थित आंगन पैलेस के बाहर से तीर्थ नगर निवासी मनोज लाल की बाइक चोरी की। इसके बाद इस बाइक की नंबर प्लेट बदल कर उन्होंने इसी बाइक पर 27 जून को सहारनपुर रोड से एक व्यक्ति से दो मोबाइल छीने। जिनकी कीमत करीब पचास हजार रुपये थी। 28 मई को दोनों ने विष्णु नगर फर्क पर में सूने पड़े मकान में रात को सेंध लगाकर एक मोबाइल, घड़ी व आठ हजार रुपये नगदी चुरा लिए थे। आरोपियों ने चार वारदातों को कबूल किया। पकड़े गए आरोपियों से चोरी की मोटर साइकिल, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
बॉक्स
नशे के लिए करते थे चोरी व झीना झपटी :
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें नशा करने की लत है। जेल से आने के बाद वे बेरोजगार थे और नशे करना के लिए पैसे चाहिए। इसलिए उन्होंने छीना झपटी व चोरी करनी शुरू कर दी। बतां दे कि इससे पूर्व गिरफ्तार किए गए अधिकतर आरोपियों ने नशे के कारण अपराधिक वारदातों को अंजाम देने का कार्य शुरू किया।
वर्जन
गुप्त सूचना के आधार पर हमीदा हैड से लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किए गए है। दोनों के पास से पिस्टल प अन्य हथियार बरामद किए। चार वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। अन्य वारदातों के खुलासे के लिए दोनों को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में अन्य वारदातों को खुलासा होने की संभावना है।
एसआई जयपाल आर्य, कार्यवाहक इंचार्ज, डिटेक्टिव स्टाफ।
फोटो : 06