फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

गर्भपात करती फर्जी महिला डॉक्टर काबू

Mon, 10 Aug 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Mon, 10 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीएनडीटी के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को साढौरा के गांव सादिकपुर में छापा मारकर एक फर्जी महिला डॉक्टर को महिला का गर्भपात करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


महिला के पास से आठ हजार रुपये की नकदी, गर्भपात करने की गोलियां, गर्भपात में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार, आईवी सेट व ग्लूकोज की बोतलें बरामद हुई हैं। जांच में पता चला कि महिला बिना डिग्री के डॉक्टर का काम कर रही थी। महिला डॉक्टर पैसे तो अपने क्लीनिक पर लेती थी लेकिन गर्भपात घर पर करती थी। साढौरा पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएनडीटी इंचार्ज व सिविल अस्पताल यमुनानगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि साढौरा के गांव सादिकपुर में एक गोगी रानी नाम की महिला बिना डिग्री के डॉक्टर बनी हुई है और वह महिलाओं का गर्भपात करती है। महिला डॉक्टर ने गांव में ही क्लीनिक खोला हुआ है। कई दिन तक विभाग ने इसकी अपने स्तर पर जांच की। जांच में पाया कि महिला सच में महिलाओं का गर्भपात करती है। उसे रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने एक महिला को ग्राहक बनाकर गर्भपात कराने के लिए गोगी रानी के पास भेजा। गोगी रानी ने महिला से कहा कि वह उसका गर्भपात कर देगी, लेकिन इस पर आठ हजार रुपये का खर्च आएगा। कुल मिलाकर आठ हजार रुपये में बात फाइनल हो गई।

डॉक्टर ने महिला को रविवार को आने की बात कही। पूरा प्लान तैयार हो जाने पर डॉ. विजय दहिया ने इसकी जानकारी डीसी डॉ. एसएस फुलिया को दी गई। डीसी के निर्देशानुसार तहसीलदार दर्शन कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। इसके अलावा टीम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया, डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र शर्मा, महिला डॉक्टर सरिता गुलाटी, जिला बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना को शामिल किया गया।

रविवार सुबह 10 बजे महिला को गर्भपात के लिए डॉक्टर गोगी रानी के क्लीनिक पर भेजा गया। डॉक्टर को देने के लिए महिला को पांच-पांच सौ रुपये के 16 नोट दिए गए। जिन पर पहले से ही हस्ताक्षर किए हुए थे। क्लीनिक पर रुपये लेने के बाद गोगी रानी महिला को गर्भपात के लिए अपने घर पर लेकर गई। महिला डॉक्टर ने जैसे ही गर्भपात की कार्रवाई शुरू की तो महिला ने इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम ने तुरंत दबिश दी। टीम ने गोगी रानी को गर्भपात करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

महिला डॉक्टर के पास से महिला द्वारा दिए गए आठ हजार रुपये, गर्भपात के औजार, दवाएं, आईवी सेट, ग्लूकोज की बोतलें आदि सामान बरामद किया गया। टीम ने सभी दवाओं व औजारों को सील कर दिया।

पांच छह साल से कर रही था काम
डॉ. विजय दहिया ने बताया कि आरोपी महिला डॉक्टर बिना डिग्री के काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि फर्जी डॉक्टर गोगी रानी ने कबूल किया है कि वह पांच-छह साल से यह काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण महिला का कारोबार यहां खूब चल रहा था।


पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. विजय दहिया की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसआई निर्मल सिंह, एसएचओ, थाना साढौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed