फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

जिला जेल में कैदी से मिला सिम

Sun, 09 Aug 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Sun, 09 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
जिले के चार डीएसपी तथा एक डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ने भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल में औचक निरीक्षण कर चार घंटे तक हर चीज को खंगाला। इस दौरान एक कैदी के कब्जे से सिम बरामद हुआ। जिसके खिलाफ शहर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बड़ा सवाल यह है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के बावजूद कैदी के पास सिम कैसे पहुंचा। फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुुलिस अधिकारी मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को डीएसपी उषा, डीएसपी अजय राणा, डीएसपी जोगिंद्र शर्मा तथा डिटेक्टिव इंस्पेक्टर संदीप कुमार के अलावा करीब 60 पुलिस कर्मचारियों ने जिला जेल में दबिश दी। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे अपनी जांच शुरू की, जो दोपहर तीन बजे तक जारी रही। जेल के अंदर प्रत्येक चीज की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कैदियों की बैरक में जांच के लिए बाकायदा लेडी पुलिस को तैनात किया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने जेल का रिकार्ड भी जांचा। इसके अलावा कैदियों से हर पहलू पर पूछताछ की। एक कैदी के कब्जे से मोबाइल सिम बरामद हुआ जिसका नाम सुरेंद्र कुमार है, जो करनाल जिले के प्योंट गांव, थाना निसिंग का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र कुमार हत्या के प्रयास के मामले में जिला जेल में बंद है।


आखिरकार कैसे पहुंचा कैदी के पास सिम
सूत्रों के मुताबिक कैदियों के पास जो भी सामान जाता है, जेल प्रशासन व कर्मचारियों द्वारा उसकी गहनता से जांच की जाती है। कैदी के कब्जे से मोबाइल सिम मिलने से जेल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल कर समाने आ गई है। यह पहला मामला नहीं है, जब किसी कैदी के पास से मोबाइल सिम बरामद हुआ है। इससे पहले भी कई कैदियों के पास से मोबाइल व सिम बरामद हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि कैदी के पास सिम कैसे पहुंचा, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed