{"_id":"c55fee27def022053c48b1b9890fefce","slug":"crime-ymn-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों से आठ मोटरसाइकिलें बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरों से आठ मोटरसाइकिलें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीआईए पुलिस द्वारा चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए दो वाहन चोरों ने जिले में वाहन चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया है। सीआईए ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने वारदात को कबूला। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों युवक पुराना हमीदा में एक किराए के मकान में रहते थे, जहां वे चोरी की गई मोटरसाइकिलों को रखते थे।
सीआईए स्टाफ के निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ ने छह अगस्त को अंतरराज्यीय दो वाहन चोर बिंट्टू सिंह उर्फ मिंटू व अल्ताफ अंसारी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उन्हें रिमांड पर ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ये मोटरसाइकिलें उन्होंने सदर बाजार सहारनपुर से चोरी की थी। करीब पांच माह पहले उन्होंने यमुनानगर के फव्वारा चौक से मोटरसाइकिल चोरी की थी।
विज्ञापन
इसके अलावा 23 फरवरी को रात के करीब 10:30 बजे यमुनानगर से एक लड़के से लिफ्ट लेने के बहाने उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके किराए के मकान से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।