{"_id":"8b1aa1cb383c106ffaf87627126d5221","slug":"crime-yamunanagar-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
गांव अलाहर के सरपंच महिंदर सिंह कांबोज के नौकर ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती करवाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
जठलाना पुलिस ने घायल महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सहारनपुर जिले के थाना चिलकाना के अंतर्गत हंडी अब्दुलापुर निवासी काबुल सिंह ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी बबीता की शादी थाना चिलकाना के अंतर्गत गांव कोटला निवासी राजबीर उर्फ राजेश के साथ की थी।
उसका दामाद राजबीर गांव अलाहर में सरपंच महिंद्र सिंह कांबोज के पास नौकरी करता है। जो गांव अलाहर में अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार रात राजबीर ने आपसी विवाद के चलते उसकी बेटी बबीता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।