फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

रविदास मंदिर का ताला तोड़ 40 हजार रुपये से भरा दानपात्र चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। मंदिरों या धार्मिक स्थानों पर लोग माथा टेककर मन्नतें मांगते हैं। आस्था के फूल चढ़ाते हैं। लेकिन चोर हैं कि भगवान के घर में भी चोरी करने से नहीं चूकते हैं। ऐसा ही एक चोरी का मामला बरौली माजरा गांव के रविदासपुर मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चोरी करने का सामने आया है। यहां चोरों ने मंदिर से दानपात्र ही चोरी कर लिया, जिसमें 40 हजार रुपये की नकदी होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बरौली माजरा निवासी जरनैल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में रविदास मंदिर है। वह मंदिर कमेटी में है। चार फरवरी की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ दानपात्र चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह मंदिर में मत्था टेकने गया तो उसने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। मंदिर के अंदर रखा दानपात्र गायब था। इसकी सूचना उसने अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण व मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। अपने स्तर पर उन्होंने बहुत छानबीन की, लेकिन दानपात्र का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। जरनैल ने बताया कि दानपात्र में लगभग 40 हजार रुपये की राशि थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी आवास के सामने से 10 मिनट में बाइक चोरी
यमुनानगर। चोरों ने एसपी आवास के सामने फ्लावर प्वाइंट की दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर ली। पुराना हमीदा की कृष्ण कॉलोनी निवासी मनदीप सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन फरवरी को वह अपनी बाइक पर एसपी आवास के सामने फ्लावर प्वाइंट पर आया था, उसने बाइक को प्वाइंट के बाहर खड़ा किया था। बाइक खड़ी करके वह फ्लावर प्वाइंट के अंदर चला गया। लगभग 10 मिनट बाद जब वह दुकान से बाहर आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जम्मू कॉलोनी निवासी सुमित त्यागी ने बताया कि वह स्कूटी पर मॉडल टाउन की गली नंबर चार में अपनी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए आया था। स्कूटी बाहर गली में खड़ी कर वह ट्यूशन पढ़ने चले गए। ट्यूशन पढ़ने के बाद जब वह बाहर आए तो वहां से उनकी स्कूटी गायब थी। उसकी शिकायत पर शहर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

दुकान के ताले तोड़ चुराया हजारों का सामान
प्रतापनगर। क्षेत्र के गांव मेघुवाला में दुकान के ताले तोड़ चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया।
टिब्बी अराइयां निवासी राशिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मेघुवाला बस स्टॉप के पास नाई की दुकान है। रोज की तरह वीरवार को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से एक इन्वर्टर, बैंटरा व बाल काटने की मशीन व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत 30 हजार रुपये से अधिक थी। उसकी इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed