फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट, महिला से अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने व्यक्ति पर उसके पति के साथ मारपीट व उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी साईं मंदिर तेजली निवासी गुलाब सिंह के साथ जान पहचान थी। पीड़िता ने बताया कि 27 जनवरी को वह अपने पति के साथ घर पर मौजूद थी। इस दौरान गुलाब सिंह उनके घर पर आया। आरोपी ने आते ही उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी, इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। आरोपी ने उन्हें इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी थी। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ धारा 323, 377 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

व्यक्ति पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस
प्रतापनगर। प्रतापनगर निवासी महिला ने बताया कि 29 जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान गनोली निवासी बलदेव उसके घर पर आ गया। आरोपी ने आते ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसके साथ रेप का प्रयास किया, उसके शोर मचाने पर आरोपी व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति बलदेव के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed