फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime, accident, one died, one injured

लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime, accident, one died, one injured
राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर औरंगाबाद पुल के नजदीक छोटा हाथी वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुए दोनों दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। दोनों दोस्त सहारनपुर के गांव मोहनपुरा के रहने वाले है। दोनों दोस्त अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लाडवा चावल गोदाम में मजदूरी करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव अगवानहेड़ा निवासी मोहम्मद तोसीब ने बताया कि मंगलवार को वह चावल गोदाम में पल्लेदारी का काम करता है। मंगलवार सुबह वह अपने बहनोई सहारनपुर के गांव मोहनपुरा निवासी इसराईल उसके साथी मेहताब व साबीर के साथ कुरुक्षेत्र के लाडवा में चावलों के गोदाम में पल्लेदारी करने जा रहे थे। वो और साबीर एक बाइक पर सवार थे। जबकि मेहताब व उसका बहनोई इसराईल एक बाइक पर थे। इसराइल बाइक चला रहा था, जबकि मेहताब पीछे बैठा हुआ था। ये दोनों उनके आगे आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

पंचकुला कुरुक्षेत्र साइन बोर्ड के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने ओवरटेक करते समय उनके आगे चल उसके बहनोई इसराईल की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही इसराईल व मेहताब बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इसराईल की मौत हो गई, जबकि मेहताब की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सदर थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed