फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cremation of 14 dead bodies from Corona Guideline, 471 newly infected

14 शवों का कोरोना गाइडलाइन से अंतिम संस्कार, 471 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Cremation of 14 dead bodies from Corona Guideline, 471 newly infected
यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। जिले में 14 संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने तीन मौत ही अपने रिकॉर्ड में दर्ज की हैं। वहीं अब तक के जिले में सबसे ज्यादा 471 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। हालांकि 367 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक जिले में 16,244 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 14,306 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मुताबिक कोरोना से तीन मौत हुई हैं। जिनमें जगाधरी निवासी 64 वर्षीय वृद्धा को सांस लेने में परेशानी के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वृद्धा की हालत में सुधार नहीं हुआ और मौत हो गई। पटेलनगर निवासी 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की जिला अस्पताल में हो गई। श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत ईएसआई अस्पताल में हो गई। तीन शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया। जानकारी के अनुसार, जिले में 14 कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार कोरोन गाइडलाइन के तहत कराया गया। जिनमें बिलासपुर निवासी 55 वर्षीय अधेड़, साढौरा के गांव बकाला निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला, जमनावाला निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, दौलतपुर निवासी 55 वर्षीय अधेड़, छोटी लाइन निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला, मॉडल टाउन निवासी 92 वर्षीय वृद्ध, शिवपुरी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, जगाधरी के सेक्टर-17 निवासी 64 वर्षीय वृद्ध, गांव दयालगढ़ निवासी 48 वर्षीय महिला, मलिकपुर बांगर निवासी 48 वर्षीय अधेड़ पुरुष, गांव छछरौली निवासी 58 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हो गई। सभी का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया।
विज्ञापन

चर्च के पादरी का अंबाला में निधन
यमुनानगर चर्च के पादरी 55 वर्षीय प्रमोद तांडी का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। पहले उन्हें यमुनानगर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें अंबाला में क्रिश्चियन अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2373 रिपोर्ट लंबित
सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 1709 एक्टिव केस है। इनमें से 1383 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अभी तक 2,81,782 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 2,60,830 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 2373 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। जिले में कोविड-19 रिकवरी रेट 88.05 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण दर 5.76 प्रतिशत है। मंगलवार को 697 सैंपल लिए गए।
वैक्सीन लगने के पांच दिन बाद वृद्ध हुआ संक्रमित, मौत
यमुनानगर। साढौरा के गांव जमनावाला निवासी 75 वर्षीय नाजरद्दीन मौत टीका लगवाने के पांच दिन बाद हो गई। परिजनों के अनुसार, पांच दिन पहले वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। इसके बाद उन्हें बुखार हो गया। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचने पर उनकी मौत हो गई।

मृतक के जीजा व पूर्व सरपंच नैयब मोहम्मद ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद नाजरदीन को बुखार हुआ। जिसकी दवाई ली, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। रात को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिस पर तुरंत सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर उन्हें ऑक्सीजन भी लगाई। इस दौरान उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। हालांकि चिकित्सक वैक्सीन की डोज से हालत बिगड़ने की बात को नकार रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया का कहना है कि वैक्सीन लगने के तुरंत बाद एंटीबॉडी नहीं बनती है। वैक्सीन से अभी तक किसी तबीयत खराब नहीं हुई है। वृद्ध की मौत का वैक्सीन से कोई लेना-देना नहीं है। वैक्सीन एकदम सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed