फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cow and Calf Die; FIR Filed Against Veterinarian

Yamuna Nagar News: गाय और बछड़े की मौत, चिकित्सक पर प्राथमिकी

Fri, 08 May 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cow and Calf Die; FIR Filed Against Veterinarian
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक पशु चिकित्सक पर लापरवाही से गाय और उसके बछड़े की मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मायापुरी कॉलोनी निवासी मंजू पत्नी रंगीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गाय गर्भ से थी और ब्यांत का समय नजदीक था। इस दौरान पशु चिकित्सक बैंक कॉलोनी निवासी डॉ. रवि को बुलाया गया। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच के बाद गाय का इलाज शुरू किया और बछड़े को बाहर निकालने के लिए जबरन हुक का इस्तेमाल किया। इससे गाय की बच्चेदानी फट गई और मौके पर ही बछड़े की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार करीब 48 घंटे बाद गाय ने भी दम तोड़ दिया। महिला ने मामले की शिकायत गांधी नगर थाना में देकर गाय का पोस्टमार्टम कराने और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के बाद पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस को 29 अप्रैल को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गाय की मौत का कारण एंडोटॉक्सिक हाइपोवोलेमिक शॉक बताया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पशु चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed