फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple missing with 3 sons, Yamunanagar

संदिग्ध हालात में 3 बेटों के साथ दंपती लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Couple missing with 3 sons, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की रणजीत कालोनी से दंपती अपने तीन बच्चों समेत संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसके भाई ने उनकी बिहार व अन्य स्थानों पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लापता परिवार की तलाश शुरू कर दी है।
कैंप निवासी ललन सिंह ने गांधी नगर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका भाई बिहार के औरंगाबाद निवासी अरविंद सिंह क्षेत्र की एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था और रणजीत कालोनी में अपनी पत्नी मुन्नी देवी, 13 साल के बेटे अभिषेक, 10 साल के बेटे अमन व चार साल के बेटे साहिल के साथ किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन

करीब चार साल से उसका भाई यहां रहता था। वह 13 मई को अपने भाई से मिलने आया तो उसका कमरा खाली मिला। उसका सामान भी गायब था। जब उसने मकान मालिक से पूछा तो उसने बताया कि वह शादी में जाने के बात कहकर परिवार के साथ यहां से गया था। लेकिन इसके बाद लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललन ने बताया कि उन्होंने उनके बारे में बिहार व अन्य रिश्तेदारियों में संपर्क किया, लेकिन पूरे परिवार को कुछ पता नहीं चल पाया। न ही उनके फोन पर संपर्क हो रहा है। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि परिवार बिना बताए कहीं चला गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। लापता हुए परिवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed