फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple and daughter booked for cheating of 32 lakhs, Yamunanagar

दंपती और बेटी 32 लाख की ठगी के आरोप में नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Couple and daughter booked for cheating of 32 lakhs, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर की पांच सहेलियों के साथ कमेटी डालने और शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुने कमाने के सपने दिखाकर 32 लाख रुपये की की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोप दंपती और उनकी बेटी पर लगा है। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी सहेलियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पांचों सहेलियों ने मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। आर्थिक अपराध शाखा ने जांच के बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी दंपती व उसकी बेटी पर केस दर्ज कर लिया है।
बिलासपुर निवासी वीना रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति पवन कुमार वर्ष 2013 से ईराक में नौकरी कर रहे हैं। विदेश से उसके पति पवन कुमार रुपये भेजते है। वर्ष 2015 में उसने अपने बच्चों का दाखिला सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बिलासपुर में कराया था। उस समय स्कूल में बिलासपुर निवासी सविता गर्ग उसके बच्चों को पढ़ाती थी। इस दौरान उसकी जान पहचान सविता से हो गई। इस बीच सविता ने उससे 20 हजार रुपये उधार लिए। कुछ समय बाद उसने रुपये वापस कर दिए। इसके बाद आरोपी सविता ने उससे कहा कि उसका पति प्रवेश गर्ग व बेटी आरजू गर्ग कमेटी डालने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

उसकी बेटी शेयर मार्केट में भी पैसा लगाती है। आरोपी ने उसको अपने झांसे में लिया और कहा कि यदि वह कमेटी में पैसा लगाती है, तो कुछ दिन में उसका पैसा दोगुना हो जाएगा। कमेटी डालकर रुपये दोगुना होने के बारे में उसने अपनी सहेली किरण, सरिता, उषा, सरोजबाला को बताया। इसके बाद उसकी सहेलियां भी रुपये लगाने को तैयार हो गईं। उसने अलग-अलग तारीखों में छह लाख रुपये, उसकी सहेली किरण ने दस लाख रुपये, सरिता ने छह लाख रुपये, उषा ने पांच लाख रुपये व सरोजबाला ने पांच लाख रुपये आरोपी सविता, उसके पति प्रवेश व बेटी आरजू को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों सहेलियों ने साल 2018 में आरोपियों को यह रुपये रुपये दिए थे। आरोपियों ने कुछ रुपये उन्हें वापस कर दिए। बाद में यही पैसा फिर से आरोपियों ने कमेटी और शेयर मार्केट में लगाने के नाम पर ले लिया। इसके बदले में खाली चेक भी दिए। काफी समय बाद भी उन्हें जब रुपये वापस नहीं मिला तो उन्होंने आरोपियों से बात की। इस पर वह टालमटोल करने लगे। दबाव बनाने आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है आरोपी दंपती और उसकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed