फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation sealed three dairies running in the city for not shifting to the complex

कांप्लेक्स में शिफ्ट न करने पर निगम ने शहर में चल रही तीन डेयरियां की सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corporation sealed three dairies running in the city for not shifting to the complex
शहर के रिहायशी इलाकों में पाबंदी के बाद भी चल रही डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रवैया अपना लिया है। नोटिस देने के बाद भी डेयरी कांप्लेक्स में शिफ्ट न करने पर वीरवार को नगर निगम की टीम ने ससौली रोड स्थित रणजीत कॉलोनी के ग्रीन पार्क की तीन डेयरियों को सील कर दिया। इन डेयरी संचालकों को निगम की ओर से कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। बावजूद इसके डेयरी संचालकों ने अपनी डेयरियों को कांप्लेक्स में शिफ्ट नहीं किया।
विज्ञापन

शहर के बीच चल रही डेयरियों को सील करने के लिए नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा व मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। वीरवार सुबह नगर निगम की यह टीम वार्ड नंबर 20 के ससौली रोड स्थित रणजीत गार्डन के ग्रीन पार्क पहुंची। यहां नगर निगम टीम ने खुशविंद्र सिंह की दो व संजय पाल की एक डेयरी को सील किया। मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि शहर के बीच रिहायशी क्षेत्र में चल रही इन डेयरियों की लगातार शिकायत आ रही थी। डेयरियों के कारण कॉलोनियों में नालियां गोबर से जाम हो रही थी।
विज्ञापन

उनके अनुसार अब हाईकोर्ट की ओर से भी इन डेयरियों को सील करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद वीरवार को निगम निगम की टीम द्वारा इन डेयरियों के अंदर बंधे पशुओं को बाहर निकालकर उन्हें सील कर दिया। नगर निगम आयुक्त आईएएस अजय सिंह तोमर ने कहा कि अभी भी शहर के बीच डेयरियां चला रहे संचालक जल्द से जल्द अपनी डेयरियों को डेयरी कांप्लेक्स में शिफ्ट करें, नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उनकी डेयरियों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डेयरी संचालकों से अपील की कि वे स्वयं ही अपनी डेयरियों को शिफ्ट कर लें, क्योंकि शहर के बीच डेयरी होने से शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रिहायशी क्षेत्र में डेयरी होने से जहां गंदगी फैलती है। वहीं, नालियां गोबर से जाम होती है। गंदगी से मक्खी मच्छर पैदा होते हैं, जो बीमारियों का कारण बनते हैं। इसलिए शहरवासियों को बीमारियों से बचाने के लिए डेयरी संचालक खुद ही अपनी डेयरियों को कांप्लेक्स में शिफ्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed