फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation approved 12662 property ID, Yamunanagar

निगम ने 12662 प्रॉपर्टी आईडी कीं स्वीकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Corporation approved 12662 property ID, Yamunanagar
प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करने पर उप निगम आयुक्त अशोक कुमार का आभार जताते लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनडीसी पोर्टल पर अस्वीकृत दिखाई दे रही 12662 प्रॉपर्टी आईडी को नगर निगम ने स्वीकृत की हैं। एनडीसी पोर्टल पर अपलोड की गई ये प्रॉपर्टी आईडी ऐसी थी, जो अस्वीकृत दिखाई दे रही थी। इससे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। लोग अपनी प्रॉपर्टी को न बेच पा रहे थे और न ही रजिस्टरी करवा पा रहे थे।
मेयर मदन चौहान व निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि नगर निगम ने एनडीसी पोर्टल पर अस्वीकृत दिखाई दे रही प्रॉपर्टी आईडी को स्वीकृत करने के लिए गंभीरता से काम किया। नगर निगम ने शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा के निदेशक को 8 नवंबर को सभी प्रॉपर्टी आईडी को स्वीकृत करने के लिए पत्र लिखा था। निदेशालय की ओर से एनडीसी पोर्टल पर सभी आईडी को ठीक किया गया और नौ नवंबर को सभी प्रॉपर्टी आईडी को स्वीकृत कर दिया गया।
विज्ञापन

अब इन सभी प्रॉपर्टी आईडी की रजिस्टरी करवाने में संपत्ति धारक कोई दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही प्रॉपर्टी धारक एनडीसी पोर्टल पर अपनी अपनी प्रॉपर्टी को खरीद और बेच सकेंगे। मेयर मदन चौहान ने कहा कि हमने एनडीसी पोर्टल पर अस्वीकृत हुईं 12662 प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करने का काम किया। इससे शहर की जनता को बहुत बड़ी राहत मिली है। अब इन प्रॉपर्टी धारकों को अपनी संपत्ति पर कोई भी कार्य करवाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। अब वे अपनी संपत्ति की रजिस्टरी कराने के अलावा लोन लेने के साथ निर्माण कार्य करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किया धन्यवाद
एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी धारकों को आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए मेयर मदन चौहान, निगमायुक्त अजय सिंह तोमर, उप निगमायुक्त अशोक कुमार, उप निगमायुक्त विनोद नेहरा, एटीपी प्रवेश कोशिश शुरू से प्रयासरत थे। एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी स्वीकृत इलाके में होने के बाद भी अस्वीकृत दिखाई देने की लोगोें ने निगम से अधिकारियों को शिकायत की थी। समस्या का समाधान होने पर बुधवार को संपत्ति धारकों और प्रॉपर्टी डीलरों ने उप निगमायुक्त अशोक कुमार को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed