फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation and firefighters remained standing in the rain even at night, Yamunanagar

बारिश में रात को भी डटे रहे निगम और दमकल कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Corporation and firefighters remained standing in the rain even at night, Yamunanagar
बारिश में गिरे पेड़ को सड़क से हटाते दमकल कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए निगम कर्मी दिन-रात डटे रहे। बारिश के दौरान वीरवार रात को भी निगम कर्मी रातभर डटे रहे और बारिश के बीच भी सफाई कर्मचारी नालों से पॉलिथीन व अन्य कचरा निकालकर अवरोध खत्म करते रहे, ताकि शहर में जलभराव से निपटा जा सके। इसके अलावा वार्ड नंबर आठ में दमकल कर्मियों बारिश के दौरान गिरे पेड़ को मार्ग से हटाकर जाम को खुलवाया गया।
नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर (आईएएस) के निर्देशों पर निगम सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज व अन्य इंस्पेक्टर अपने क्षेत्रों में तैनात रहे। बारिश होने के बाद शहर में जलभराव न हो, इसके लिए कर्मचारियों ने वीरवार रात को भी नालों में फंसे कचरे को साफ किया। बारिश के बीच भी कर्मचारी जलभराव होने वाले स्थानों पर निकासी करते रहे। कर्मचारियों ने शहर में अधिक देर तक जलभराव नहीं होने दिया और शहरवासियों को बीते सालों की अपेक्षा बहुत कम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने जहां बारिश में शहर में जलभराव दिया। वहीं, दमकल कर्मियों ने बारिश में गिरे पेड़ों को हटवाया। एक्सईएन एलसी चौहान ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े सात उन्हें सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर आठ में गर्ल्स स्कूल के पास सड़क पर पेड़ गिरने से जाम लगा है। इस पर दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल की टीम ने मौके पर जाकर पेड़ को काट कर सड़क के बीच से हटाया और जाम खुलवाया। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि शहर में जलभराव न होने इसके लिए शहरवासियों को भी जागरूक होना पड़ेगा। घर व दुकान से निकलने वाले कचरे का खुले में व नालों में न डाले। इससे नाले जाम हो जाते है और पानी की निकासी न होने से जलभराव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed