फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona

कोरोना से जंग: जमातियों के सैंपल नेगेटिव आने पर ग्रीन जोन में पहुंचा यमुनानगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona
यमुनानगर। तीन पॉजिटिव जमातियों की तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने से जिला कोरोना मुक्त हो गया है। इसके चलते ट्विनसिटी अब हरियाणा के सेफ जोन यानी ग्रीन जोन के चार शहरों में शामिल हो गया है। क्योंकि यहां पिछले पांच दिन में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। जिस पर प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि अभी 64 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन जिस तरीके से पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, ऐसे में इनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग आश्वस्त है। कोई पॉजिटिव केस नहीं होने के चलते 20 अप्रैल से शहर में लोगों को कुछ रियायत मिल सकती है। वहीं उद्यमियों ने भी उम्मीद जताई है कि इंडस्ट्री एरिया में मौजूद वे फैक्टरी चल सकती है, जिनमें 30 से कम लेबर काम करती है।
विज्ञापन

अब तक की स्थिति
कुल सर्विलांस पर-1676
होम आइसोलेटेड-133
28 दिन पूरा-1270
अस्पताल में भर्ती-20
अस्पताल से छुट्टी-378
कुल सैंपल-445
नेगेटिव-378
पॉजिटिव मिले-3
रिपोर्ट पेंडिंग-64
पॉजिटिव डिस्चार्ज-3
एक्टिव पॉजिटिव-0
इंडस्ट्री को राहत की उम्मीद
- एशिया की सबसे बड़ी प्लाइवुड इंडस्ट्री यमुनानगर में स्थित है यहां की फैक्टरियों में 50,000 से ज्यादा श्रमिक काम करते हैं। लॉकडाउन की वजह से तमाम फैक्टरियां बंद पड़ी है और उद्यमियों को प्रतिदिन कई करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। प्लाइवुड एसो. के प्रधान जेके बिहानी ने बताया कि शहर की इंडस्ट्री हर साल 1800 से 2000 करोड़ रुपये का जीएसटी सरकार को देती है। ऐसे में उद्यमियों के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व के रूप में काफी नुकसान हुआ है। हमें उम्मीद है कि सरकार से राहत मिलेगी और 20 अप्रैल से इंडस्ट्री को कुछ रियायत ओके साथ चलाने की इजाजत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार लाख डाउन के दौरान लोन की किस्त के ब्याज माफ करेगी और अन्य जरूरत के हिसाब से आर्थिक रूप से मदद करेगी। तभी यह इंडस्ट्री दोबारा से खड़ी हो सकेगी। लॉक डाउन की वजह से काफी सारा नुकसान हुआ है और एकदम से यह इंडस्ट्री शुरू नहीं हो सकती। शहर की प्लाइवुड इंडस्ट्री को बड़ी राहत पैकेज की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में चल सकती है इंडस्ट्री
फेस बी नियर के इंपोर्टर और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता ने बताया कि सरकार कुछ रियायतों के साथ 20 अप्रैल से औद्योगिक क्षेत्र में इंडस्ट्री चलाने की अनुमति दे सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही यह कह चुकी है कि जिस फैक्टरी में 30 से कम लेबर होगी यहां काम करने की अनुमति देने पर चर्चा की जा रही है। कुल मिलाकर अभी इंडस्ट्री के साथ-साथ सरकार और श्रमिकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। चूंकि यमुनानगर में अभी एक भी पॉजिटिव केस नहीं है। ऐसे में जिला वासियों को कुछ रियायतें दी जानी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed