फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona : two new case found and two recovered

कोरोना के दो मरीज मिले तो दो हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
corona : two new case found and two recovered
जिले में शनिवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं वहीं दो मरीजों ने कोरोना को मात दी है। ये जानकारी डीसी गिरीश अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि अब जिले का रिकवरी रेट 98.26 हो गया है। जबकि दोहराव दर 238 दिन है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की कुल 29.74 प्रतिशत आबादी की कोरोना जांच हो चुकी है और 24607 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 24180 लोग कोरोना को हरा कर स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों में से 80 यमुनानगर से बाहर के हैं। जबकि 12 मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल 21 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से सात सक्रिय मरीज दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में हैं। जबकि दो मरीज जिले के अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ. दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अभी तक कुल 359547 लोगों के नमूने ले चुका है। जिसमें से 329100 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं अभी 1540 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed