फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

एक महिला सहित चार लोगों की कोरोना से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है। जिले में अब 122 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं गुरुवार को 57 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 79 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर घर भेज दिया गया है। अब तक जिले में 4377 केस कोरोना के मिल चुके हैं। जिसमें से 3837 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जनकारी के अनुसार, दर्शननगर निवासी 34 वर्ष के व्यक्ति की मौत कोरोना से छछरौली अस्पताल में हुई है। मरीज की मौत दमा की बीमारी थी। वहीं कुछ दिन पूर्व सांस में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर आराम नहीं मिला और गुरूवार को व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं यमुनानगर के प्रेमनरगर निवासी 97 वर्ष के वृद्ध की मौत कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वृद्ध को शुगर व अन्य बीमारियां थी। जिस कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर आराम नहीं मिला। अस्पताल में ही वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि इससे पहले वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वहीं आजाद नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की मौत कोरोन से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वृद्ध को शुगर व अन्य बीमारी थी। कुछ दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। आराम न मिलने पर वृद्ध की मौत हो गई। वहीं यमुनानगर की बलवंत राय कालोनी निवासी 69 वर्ष की महिला की कोरोना से एक ईएसआई में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला को कुछ दिन बुखार व कोरोना के अन्य लक्षण दिखने लगे थे। महिला की जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव आई। इसके चलते कोविड-19 ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया। आराम न होने पर महिला की कोरोना से मौत हो गई। नगर निगमकर्मियों ने सरकारी गाइडलाइन के तहत चारों शवों को अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में गुरूवार को 57 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं 79 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। अब तक जिले में 4377 केस मिल चुके हैं। जिसमें से 3837 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं जिले में रिकवरी रेट 88 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 2031 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। जिसमें से 1255 कंटेनमेंट जोन को मुक्त कर दिया है। जबकि 776 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन एक्टिव है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 461 एक्टिव केस है। जिसमें से 259 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि 1523 रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि जिले में गुरुवार को 86 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त किया गया है। जिसमें आत्मापूरी कालोनी, वाल्मीकि बस्ती पुराना हमीदा, गधोली, गुलाब नगर, विजय नगर कालोनी, सुभाष गली, सेक्टर-17 हुड्डा, सिविल लाइन जगाधरी, पटरी मोहल्ला जगाधरी, शांति कालोनी, श्याम सुदंरपुरी, मुखर्जी पार्क, पंसारी बाजार, गांधी धाम, सेक्टर-18 हुड्डा, पुलिस लाइन, विश्वकर्मा कालोनी, भोले का माजरा, देवी भवन बाजार, शहजादपुर, गुलशन कालोनी, बावा कालोनी, रेलवे रोड, शुगर मिल कालोनी, शास्त्री कालोनी, संतपुरा गुरुद्वारा, रेलवे वर्कशाप कालोनी, पृथ्वी नगर फर्कपुर, पटेल नगर, पुराना हमीदा, न्यू हमीदा कालोनी, विष्णु नगर जगाधरी वर्कशाप, अंबेडकर नगर फर्कपुर, तिलक नगर, गुरुतेग बहादुर नगर, नरेंद्रनगर, तिलक नगर, राजा गार्डन वर्कशाप रोड, रणजीत गार्डन, राजधानी कालोनी तेजली, रतनगढ्, जठलाना, आईएसजीईसी, धर्मकोट बिलासपुर, गांव धनौरी, बिलासपुर, गुलाबगढ़, अमरपुरी ससोली रोड, खदरी, मायापुरी निकट बैंक कालोनी, गांधी नगर, वीना नगर कैंप, कृष्णा कालोनी, खेड़ी , कुराली तहसील बिलासपुर, मारवा, खुर्द, मुंडा माजरा, मौजा कुराली, सरस्वती नगर, गोलनी, गुरूनानकपुर, रमेश्वर नगर, आदर्श नगर, वीना नगर, कृष्णा कालोनी, विशाल नगर, येस बैंक यमुनानगर, शादीपुर को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed