{"_id":"5f74d7e18ebc3e9b8d7075c1","slug":"corona-positive-yamuna-nagar-news-knl45976491","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्ध की मौत, 59 मरीजों को भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्ध की मौत, 59 मरीजों को भेजा घर
विज्ञापन
एक वृद्ध की कोरोना से निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। वहीं बुधवार को 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 59 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। जिले में अब 4320 कोरोना के केस हो चुके हैं। जिसमें से 3758 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है।
खिजराबाद निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से एक निजी अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार, वृद्ध को हार्ट की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर वृद्ध की तबीयत और खराब होती गई। इस पर चिकित्सकों ने व्यक्ति की कोरोना जांच कराई। जो पॉजिटिव आई। वहीं मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ। वहीं सांस लेने में भी परेशानी आने लगी। जिस कारण वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध के शव को नगर निगमकर्मियों ने सरकारी गाइडलाइन के तहत संस्कार किया।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि बुधवार को 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 59 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर घर भेज दिया गया है। जिले में अब तक कुल 4320 कोरोना के केस मिल चुके हैं। जबकि इनमें से 3758 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में 1965 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। जिसमें से 1169 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन को मुक्त कर दिया है। जबकि 739 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन एक्टिव है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले मेें 485 एक्टिव केस है। जिसमें से 292 होम आइसोलेट है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 1651 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के 14 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त किया गया। जिसमें मौजा छछरौली, 399 सैक्टर 15 हुड्डा, मौजा सढौरा खास, मौजा सरस्वती नगर, गांव पोटली, वार्ड नंबर 3 नजदीक शनिदेव मंदिर, 135ए संतपुरा गुरूद्वारा, 302 पुराना हमीदा व न्यू हमीदा कालोनी यमुनानगर, सरस्वती नगर, रादौर 45 रावल चौक वाली गली, मौजा खानपुर राजपूतान, 1265 सिलवर स्ट्रीट नजदीक बोम्बे फर्नीचर और झीवरेहड़ी सरस्वती नगर को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित किया गया है।
डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि कुछ सावधानियां बरतकर कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथों को नियमित रूप से 20 सेकेंड तक साबुन एवं पानी से धोकर अथवा सैनिटाइजर का प्रयोग करके कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस की गंभीरता को समझें और वायरस से बचने के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन करें। कोविड-19 संबंधी लक्षण दिखाई देने पर इसे न छुपाएं। बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला अस्पताल में जांच कराए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुसार जो लोग कोरोना के लक्षण छुपाते हैं और फिर वह गंभीर स्थिति में पंहुच जाते हैं। जिस कारण जान भी जाने का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि कोरोना से फेफड़ों की कार्य क्षमता बुरी तरह प्रभावित होती है। जिससे ऑक्सीजन का स्तर गिरने लगता है और सांस लेेने में दिक्कत शुरू हो जाती है। डीसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, घर पर बना पुन उपयोग होने वाला फेस कवर मास्क अच्छी तरह से धोकर पहनें।