फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

कोरोना से तीन और महिलाओं की मौत, 57 पॉजिटिव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात जहां आरएसएस के नगर कार्यवाहक की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार को तीन और महिलाओं की मौत की खबर आई। वहीं 57 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 93 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी 50 वर्षीय महिला की कोरोना से ईएसआई अस्पताल में मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व बुखार की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में इलाज के लिए गई थी। जहां पर ईएसआई अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया गया। जहां पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भर्ती कर लिया गया। मंगलवार को महिला की मौत हो गई। वहीं सत्संग विहार निवासी 59 वर्षीय महिला की कोरोना से पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। महिला को बुखार के साथ अन्य बीमारियां थी। वहीं लाजपत नगर निवासी 68 वर्षीय महिला की कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला को शुगर व अन्य बीमारियों के चलते भर्ती किया गया था। यहीं पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आराम न होने पर महिला की सोमवार की देर रात को मौत हो गई। इन सभी का अंतिम संस्कार सरकारी गाइडलाइन के तहत नगर निगमकर्मियों ने किया।
विज्ञापन

डीसी मुकुुल कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को 57 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 93 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। कोरोना काल में अभी तक 4261 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 3699 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है और स्वस्थ्य होकर अपने घर चले गए है। उन्होंने बताया कि जिले में 1952 कंटेनमेंट जोन मनाया गए है। जिसमें से 797 कंटेनमेंट जोन एक्टिव है। जबकि 1155 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन मुक्त हो गए है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि कोरोना काल में आठ लाख 19 हजार 697 लोगों का सर्वे आशा वर्करों द्वारा किया गया। जिले में 77,005 सैंपल लिए गए। जिसमें से 71,407 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में 486 एक्टिव केस है। जिसमें से 288 होम आइसोलेट है। जबकि 1391 लोगों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed