फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

महिला समेत तीन और लोगों की कोरोना से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में कोरोना से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना से 112 की मौत हो चुकी है। सोमवार को 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 111 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया है। बता दें कि जिले में अब तक 4204 कोरोना के केस मिल चुके हैं। जिसमें से 3606 मरीज स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जगाधरी के लेबर कालोनी निवासी 55 वर्षीय महिला की कोरोना से ईएसआई से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, महिला को बुखार के चलते भर्ती किया गया था। कई दिन तक होने के बाद भी कोई आराम नहीं मिला। महिला की सांस में भी परेशानी होने लगी। जिस कारण महिला की मौत हो गई। वहीं जगाधरी की द्वाराकापुरी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मरीज को कुछ दिनों से बुखार था। जिस कारण निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर आराम नहीं मिला और थोड़े दिन बाद सांस में भी परेशानी होने लगी। जिस कारण व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं यमुनानगर के आजाद नगर कालोनी निवासी 81 वर्षीय वृद्ध की कोरोना ईएसआई अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वृद्ध को अस्पताल में मृतक लाया गया। वहीं पर कोरोना टैस्ट भी कराया गया। जो पॉजिटिव आया।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि सोमवार को 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 111 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर घर भेज दिया गया है। अब तक जिले में 4204 केस मिल चुके हैं। जिसमें से 3606 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 1947 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए थे। जिसमें से 797 कंटेनमेंट जोन एक्टिव है। जबकि इसमें से 1150 कंटेनमेंट मुक्त घोषित कर दिया गया है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में लगातार रिकवरी रेट बढ़ रहा है। सोमवार को 86 फीसदी रिकवरी रेट रहा। जिले में 525 एक्टिव केस है। जिसमें से 311 को होम आइसोलेट किया गया है। अब तक जिले में आठ लाख 19 हजार 697 लोगों का सर्वे आशा वर्करों द्वारा किया गया है। जबकि 75,862 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। जिसमें से 70,494 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब 1218 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक व्यक्ति रादौर से, एक महिला सहित 3 लोग गांव बापा से व एक पुरूष लाडवा से संक्रमित बताया जा रहा है। अब तक कुल 272 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें से 232 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। 33 लोग अभी संक्रमित है। जिनमें से 18 संक्रमित हो आइसोलेट किया गया है। 15 लोगों को इलाज अस्पताल में भर्ती है। अब तक 6 लोगों की क्षेत्र में कोरोना से मौत हो गई है। एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी अस्पताल रादौर में 105 लोगों के सैंपल लिए। अब तक 7808 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिये जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed