फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में एक युवती, तीन महिलाओं सहित छह और संक्रमित लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 86 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 95 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया है। अब तक जिले में कुल 4037 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि 3394 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

कोरोना से अब जवान लोगों की मौत होना शुरू हो गई है। हमीदा निवासी 19 वर्षीय युवती की कोरोना से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार वह कोविड 19 अस्पताल में भर्ती थी। कुछ दिन पहले युवती को बुखार हुआ था। जिसके चलते चिकित्सकों ने युवती का कोरोना टैस्ट कराया था। जो पॉजिटिव आया था। जिसके चलते कोविड 19 ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती में कोरोना के लक्षण थे। भर्ती रहने पर भी आराम नहीं हुआ और सांस भी घुटने लगी थी। शनिवार को युवती की मौत हो गई। वहीं सेक्टर-17 निवासी 79 वर्षीय वृद्ध की कोरोना मोहाली के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें बुखार व अन्य बीमारियां थी। जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। शव को जगाधरी लाया गया। जहां पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। वहीं जडौदा गेट जगाधरी निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की भी कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें बुखार व अन्य बीमारियों के चलते भर्ती किया गया था। संजय विहार निवासी 62 वर्षीय महिला की भी कोरोना से छछरौली के अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उनमें बुखार, खांसी व कोरोना के अन्य लक्षण थे। जिसके चलते उनका टैस्ट कराया गया था। जो पॉजिटिव आया था। आराम नहीं मिला और छछरौली के ही अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं यमुनानगर के औरंगाबाद निवासी 49 वर्षीय एक महिला ने कोरोना से एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार उन्हें बुखार आया था, जिसके चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पर उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। कई दिनों तक भर्ती रहने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। जिसके बाद शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं बिलासपुर के कातरवाली निवासी 68 वर्षीय महिला ने भी एक निजी अस्पताल में कोरोना से दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार वह उन्हें बुखार व अन्य बीमारियों के चलते भर्ती किया गया था। सभी शवों को संस्कार नगर निगम और नगर पालिका कर्मचारियों ने सरकारी गाइडलाइन के तहत किया।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में शनिवार को 86 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 95 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक जिले में 4037 कोरोना के केस मिल चुके हैं। जबकि 3394 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि फिलहाल 574 एक्टिव केस है। जिसमें से 332 मरीजों होम आइसोलेट है। जिले में अब रिकवरी रेट 84 फीसदी है। अब तक 74,045 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 68,733 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1329 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर। क्षेत्र में 5 महिलाओं सहित 6 लोग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें दो युवतियां रामसिंह की माजरी, एक 72 वर्षीय महिला निवासी माता मोहल्ले, गांव बकाना व मसाना रांगडान से क्रमश: दो महिलाएं व गांव बुबका से एक पुरुष संक्रमित पाया गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी अस्पताल रादौर व अलाहर में कुल 127 लोगों सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। क्षेत्र में अब तक कुल 263 कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिनमें से 224 मरीजों कोरोना को मात दे दी है। जबकि 32 लोग अभी संक्रमित है। जिसमें से 14 संक्रमित होम आइसोलेट है। 19 संक्रमितों का अस्पताल में भर्ती है। जबकि क्षेत्र में छह लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसएमओ डा.विजय परमार ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी अस्पताल रादौर में 87 व अलाहर में 40 लोगों के सैंपल लिए है। अब तक क्षेत्र में 7602 लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed