फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

सैनिक समेत दो लोगों की कोरोना से मौत, 142 मरीज ठीक हुए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना से एक फौजी समेत दो लोगों की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति सहारनपुर का रहने वाला था। वह गाबा हॉस्टिपटल में बुखार के चलते भर्ती हुआ था। दोनों का अंतिम संस्कार यमुनानगर व जगाधरी में कराया गया। इसी के साथ जिले में अब कोरोना से 103 मौतें हो चुकी है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत पंचकुला के कमांडो हॉस्पिटल नियर चंडीमंदिर में कोरोना से हुई। वह फौजी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बुखार हुआ था। इसके चलते पंचकूला के कमांडो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें सांस की भी परेशानी होने लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं पर फौजी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। शुक्रवार को यमुनानगर श्मशान घाट में सरकारी गाइडलाइन के तहत निगमकर्मियों ने अंतिम संस्कार कराया। वहीं सहारनपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की भी कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह बुखार के चलते गाबा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां वृद्ध को आराम नहीं मिला। वहीं पर कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सांस में भी परेशानी होने लगी थी। हालांकि सहारनपुर के व्यक्ति की गिनती यमुनानगर में नहीं होगी। जगाधरी के श्मशान घाट में निगमकर्मियों ने सरकारी गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं कोरोना से मरीज ठीक होकर अपने घर भी जा रहे हैं। शुक्रवार को 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 142 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में अब कुल 3951 कोरोना के केस हो चुके हैं। जबकि 3299 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 345 लोगों को होम आइसोलेट किया हुआ है। वहीं जिले में कोरोना से रिकवरी रेट भी 83 फीसदी हो गया है। जिले में 586 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में दो महिलाओं सहित 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें गांव पोटली की 2 महिलाएं, ठसका के 2 पुरूष, गांव पूर्णगढ़, कांजनू व खुर्दबन के क्रमश: 3 लोग संक्रमित मिले है।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी अस्पताल में 31 लोगों के सैंपल लिए। रादौर उपमंडल में अब तक कुल 258 लोग कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें से 215 मरीठ होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि 37 लोग अभी संक्रमित है। जिसमें से 21 मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है। जबकि 16 संक्रमितों का इलाज अस्पताल में भर्ती कर कराया जा रहा है। क्षेत्र के 6 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। अब तक 7478 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed