फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

महिला समेत तीन और लोगों की कोरोना से मौत, 68 नेगेटिव पाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
corona positive
corona positive - फोटो : Yamuna Nagar
जिले में कोरोना वायरस ने एक वृद्ध समेत तीन और लोगों की मौत हो गई है। वहीं शुक्रवार को 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 68 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में अब कुल 3429 कोरोना के मामले हैं। जिसमें से 2668 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जगाधरी के तेलीपुरा निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत गाबा अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार वह शुगर के मरीज थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो उन्हें परिजनों गाबा अस्पताल में भर्ती करा दिया और उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं पर कोरोना जांच कराई गई जो पॉजिटिव आई। कोरोना के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। सरकारी गाइडलाइन के तहत मृतक को दफनाया गया। वहीं शेरपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह हार्ट के मरीज थे और शुगर भी था। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनको सांस लेने में परेशानी हुई। चिकित्सकों उनकी कोरोना जांच कराई जो पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान उनको आराम नहीं मिला और उन्होंने दम तोड़ दिया। नगर निगम कर्मचारियों ने सरकारी गाइडलाइन के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया। वहीं रादौर के सभापुर निवासी 52 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सांस लेेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर मौत हो गई। कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

जिले में जिस प्रकार से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। उतनी ही तेजी से मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। जिले में अब तक 3429 कोरोना के केस मिल चुके हैं। जिसमें से 80 पॉजिटिव मरीज अन्य राज्यों के अलग अलग जिलों से संबंधित है। जिसमें से 2668 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। केस मिलने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी 78 फीसदी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 704 एक्टिव केस है। जो अलग अलग अस्पतालों में भर्ती है। जिसमें से 217 कोविड -19 मरीज यमुनानगर के अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि कुल 1469 कंटेनमेंट जोन में से 747 क्षेत्र अभी भी एक्टिव है। जबकि 722 कंटेनमेंट जोन को मुक्त घोषित कर दिया गया है। डीसी ने जिलेवासियों से कोरोना के प्रति सावधानियां और सर्तकता बरतने की अपील की है। ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है।

सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 66,088 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें से
60,887 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 1826 लोगों की रिपोर्ट अभी लंबित है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनमें कोई लक्षण नहीं है। ऐसे 470 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अभी तक आशा वर्करों द्वारा आठ लाख 9 हजार 697 लोगों का सर्वे किया गया है। जबकि मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा एक लाख 92 हजार 727 लोगों का सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed