{"_id":"67e99896bb323e42e60a022a","slug":"cooperation-sought-to-curb-drug-abuse-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-135362-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशे पर अंकुश लगाने के लिए मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशे पर अंकुश लगाने के लिए मांगा सहयोग
Mon, 31 Mar 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने रविवार को थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक ली। कस्बा व क्षेत्र में नशा व अवैध गतिविधियों पर रोकथाम लगाने को लेकर विचार विमर्श करते हुए लोगों के सुझाव लिए और सहयोग मांगा।
एसएचओ सिंह ने कहा कि आज युवा नशे की चपेट में बुरी तरह से फंसता जा रहा है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना हम सब का फर्ज बनता हैं। क्षेत्र में नशे पर पूरी तरह से प्रतिबंध को लेकर पुलिस प्रयासरत है। जिसमें आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है। क्षेत्र में गणमान्य लोगों के सहयोग से नशे पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। नशा बेचने व करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने रेस्टोरेंट व रेहड़ी चालकों को सचेत करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट में बिना अनुमति के शराब न पिलाई जाए। पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कानूनी व्यवस्था कायम करने को लेकर कार्य करती है। जिसके लिए आमजन व गणमान्य लोगों का सहयोग अति आवश्यक है। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रहे जाम व अतिक्रमण को लेकर कार्य करने की अपील की। जिस पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर पहले दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को सचेत किया जाएगा। उसके पश्चात कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़कों पर आड़े-तिरछे चार पहिया व दो पहिया चालकों को एक सप्ताह का समय देकर सचेत किया जाएगा। इसके पश्चात वाहनों के कागजों की जांच कर चालान किया जाएगा। क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए टीम गठित कर कार्य किया जाएगा।
क्षेत्र से लोगों से अपील करते हुए कहा कि कस्बा में कहीं पर भी अवैध गतिविधि हो इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। दुकानदारों से कहा अपने दुकानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाएं व अपने दुकानों के सामान को सड़क पर न रखे। आपको अपने आसपास या कहीं पर भी कोई अवैध गतिविधि नजर आएं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।