फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Conveyed the message of social harmony to the villagers

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों को दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Mon, 24 Aug 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of social harmony to the villagers
सामाजिक समरसता कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संत गुरु रविदास महाराज के संकल्प अभियान के तहत रविवार को सामाजिक समरसता कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्म चंद रटौली और शक्ति केंद्र प्रभारी जगदीश मैहरमपुर कलश लेकर सरस्वती नगर मंडल के गांव कैल, भटोली, रटौली और मैहरमपुर पहुंचे। ग्रामीणों ने कलश यात्रा का फूलमालाओं और पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

भाजपा मंडल प्रभारी सुंदर लाल मैहलावाली ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह और मंडल अध्यक्ष जौनी राणा के दिशा-निर्देश पर यात्रा निकाली गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर प्रांगण में पहुंचे और पवित्र मिट्टी को नमन किया। इस दौरान गुरु रविदास के जयकारे लगाए गए व भजन-कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कर्म चंद रटौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास महाराज के समानता, समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। जगदीश मैहरमपुर ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह है। पार्षद रीना ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को भाईचारे, प्रेम और समानता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed