फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Container crushes bike riding couple

Yamuna Nagar News: कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को कुचला

Tue, 22 Apr 2025 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Apr 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Container crushes bike riding couple
यमुनानगर। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार दंपती को कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरी पत्नी को कंटेनर ने कुचल दिया। जबकि पति बाल बाल बच गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा नेशनल हाईवे 344 पर सुढैल चौक पर हुआ। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रडे का माजरा निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी 35 वर्षीय रेनू के साथ बाइक पर कांहड़ी गांव में रिश्तेदारी में गया था।
विज्ञापन

वहां से शाम लगभग पांच बजे वापस लौट रहा था। जब पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर सुढैल चौक पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक कंटेनर का चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा। ओवरटेक करते हुए उसने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह और पत्नी बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। कंटेनर का पिछला पहिया पत्नी के ऊपर से निकल गया। जिसके कुचलने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के गांव पाटी चब्यार निवासी कमल किशोर के रूप में हुई। फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज का कहना है कि आरोपी कंटेनर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed