{"_id":"6ae247321fbcfdb7d804482b","slug":"congress-should-consider-changing-the-date-of-the-rally-gurjar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165359-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली की तारीख बदलने पर विचार करे कांग्रेस : गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली की तारीख बदलने पर विचार करे कांग्रेस : गुर्जर
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता कर जानकारी देते पूर्व मंत्री व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कांग्रेस की एक नवंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पार्टी को तारीख बदलने पर विचार करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में व्यापार प्रभावित होने की आशंका रहती है, ऐसे में कांग्रेस को अपने कार्यक्रम की तारीख पर पुनर्विचार करना चाहिए।
वहीं, एसआईआर को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है और इसके तहत गलत व अवैध प्रविष्टियों को हटाने का प्रावधान है। कंवरपाल गुर्जर सेक्टर-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जा रही है। इसमें 20 लाख से अधिक बूथ लेवल अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी प्रक्रिया में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां एसआईआर का वैसा विरोध देखने को नहीं मिल रहा, जैसा अन्य राज्यों में हो रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार का भी जिक्र किया। साथ ही कांग्रेस के कार्यकाल में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय से कई राज्यों में सत्ता से बाहर है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने प्रेसवार्ता में पार्टी का पक्ष रखा। इस दौरान जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, प्रवीण खदरी, कपिल मनीष गर्ग और मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।