फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Committee formed for International Yoga Day

Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए कमेटी का गठन

Sat, 17 May 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Committee formed for International Yoga Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को उपायुक्त उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक की। उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को सुबह सात से आठ बजे के बीच नई अनाज मंडी में होगा। इससे पहले 20 जून को योग-मैराथन और पायलट रिहर्सल होगी। इस कार्यक्रम के लिए एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी नोडल अधिकारी होंगे। इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा योग संस्थाओं से जुड़े सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि 26 से 28 मई तक अटल पार्क सेक्टर-आठ के योग शैड में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग प्रशिक्षकों व योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा पीटीआई, शारीरिक शिक्षा व डीपीआई को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चार से छह जून तक जिला शिक्षा अधिकारी , जिला आयुर्वेदिक अधिकारी तथा जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सभी स्कूलों में योग कराने संबंधी उपयुक्त स्थानों का चयन करेंगे। इसी प्रकार 12 से 14 जून तक खंड स्तर पर कर्मचारियों-अधिकारियों, पंच-सरपंचों को योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद 16 से 18 जून तक जिला स्तर पर फव्वारा चौक में दी जाने वाली ट्रेनिंग में जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

20 जून को पायलट रिहर्सल व योग मैराथन का आयोजन होगा और 21 जून को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन होगा। इसी दिन प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक योग पर सेमिनार एवं वर्कशाप का आयोजन होगा। बैठक में असंध के एसडीएम राहुल,अनुभव मेहता, राजेश सोनी, अशोक मुंजाल, डीडीपीओ संजय टांक सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed