{"_id":"6186d59eb7e5025c75088609","slug":"colleague-misdeed-woman-in-phc-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl887885131","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: पीएचसी के मेडिकल स्टोर में सहकर्मी ने किया महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर: पीएचसी के मेडिकल स्टोर में सहकर्मी ने किया महिला से दुष्कर्म
Sun, 07 Nov 2021 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:51 AM IST
सार
यमुनानगर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला का ही सहकर्मी है, जिसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी ने ताला लगाकर पहले गेट बंद किया और उसके बाद महिला से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यमुनानगर के बुड़िया थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के मेडिकल स्टोर में महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला कर्मी ने पीएचसी में ही काम करने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी कर्मी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-झज्जर: डीएपी खाद की किल्लत दूर करने के लिए आज लगेगा रैक, सात जिलों को होगी आपूर्ति
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में अजीत नाम का युवक भी उसके साथ काम करता है। वह तीन नवंबर को दोपहर करीब सवा एक बजे मेडिकल स्टोर में दवाइयां लगा रही थी। इस दौरान वहां पर आरोपी अजीत भी आ गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी अजीत उसे जबरन मेडिकल स्टोर के अंदर ले गया और अंदर से ताला लगा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती गलत कार्य किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं
आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह घबरा गई। उसने घर जाकर आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोपी अजीत पर दुष्कर्म सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी अजीत भी अस्पताल में ही काम करता है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-शीलावंती, महिला थाना प्रभारी