फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM talked to the farmer who reached the solution camp

Yamuna Nagar News: सीएम ने समाधान शिविर में पहुंचे किसान से की बात

Fri, 04 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
CM talked to the farmer who reached the solution camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को समाधान शिविर के दौरान ऑनलाइन माध्यम से शिकायतों तथा उनके निपटान के बारे में प्रदेश के सभी डीसी से जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने व्यासपुर में चल रहे समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे खानूवाला गांव के किसान गजेंद्र पाल से उनकी समस्या के बारे में जाना।
किसान गजेंद्र पाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह अपनी फसल खराब होने के मुआवजे बारे समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री ने डीसी पार्थ गुप्ता को किसान की समस्या का शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर में बैठकर लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहे हैं। वहीं पंचायतों से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए उपमंडल स्तर पर और नगर निगम कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं समाधान शिविर में कुल छह शिकायत प्राप्त हुई जिसका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी राजीव देसवाल, नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, एडीसी नवीन आहूजा, सीईओ जिला परिषद वीरेंद्र सिंह ढुल, एसडीएम जगाधरी सोनू राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed