{"_id":"65b97ac8c31e93b6f4005dd4","slug":"cm-flyings-raid-rs-316-lakh-fine-on-overloaded-trucks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-113174-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग की दबिश, ओवरलोड ट्रकों पर 3.16 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग की दबिश, ओवरलोड ट्रकों पर 3.16 लाख जुर्माना
Wed, 31 Jan 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार रात 11 बजे से अलसुबह तीन बजे तक दामला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन ओवरलोड ट्रक पकड़े। एक के पास ई-रवाना नहीं था। दो ट्रक चालकों के ई-रवाना एक्सपायर हो चुके थे।
सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, गुरमेज सिंह व जयकुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को काॅल किया मगर किसी ने फोन नहीं उठाया। इस मामले में डीटीओ ने तीन लाख 16 हजार रुपये का जुर्माना किया। साथ ही खनन विभाग ने वाहनों को सीज भी कर दिया।
दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने पर पकड़ा
बिलासपुर। सीएम फ्लाइंग पंचकूला की टीम ने गुप्तचर इकाई यमुनानगर की सूचना पर शाम के समय उप निरीक्षक जय कुमार के नेतृत्व में मछरौली गांव थाना बिलासपुर में सुखदेव सिंह की मीट की दुकान में अवैध तरीके से शराब पिलाने पर दबिश दी। जहां पर सात से आठ लोग शराब पीते मिले। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने एसआई. बलबीर सिंह के बयान पर मछरौली गांव के सुखदेव सिंह के खिलाफ अपने खोखा जगह सरेआम बिना परमिट व लाइसेंस के लोगों को बिठाकर शराब पिलाने के आरोपी में केस दर्ज कर लिया। संवाद