फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying scrutinized records in sub tehsil

Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने उप तहसील में खंगाला रिकॉर्ड

Thu, 01 Jun 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jun 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
CM Flying scrutinized records in sub tehsil
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को प्रतापनगर की उप तहसील में छापामारी की। टीम ने डेढ़ घंटे तक रिकॉर्ड को खंगाला। जांच के दौरान 50 रिहायशी और 60 इंतकाल पेंडिंग पाए गए।
विज्ञापन

वहीं तहसील में कार्य के लिए पहुंचे लोगों ने यहां के पटवारी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए। लोगों ने टीम को बताया कि पटवारी की ओर से काम करना तो दूर की बात बार-बार चक्कर कटवाकर परेशान किया जाता है। सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी के चलते उप तहसील में खलबली मच गई। जो कर्मचारी इधर-उधर थे वे भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम इंचार्ज दिनेश ने बताया कि नायब तहसीलदार आनंद रावल सरस्वती एडिशनल चार्ज पर गए थे और आरसी के बारे में कार्यालय से जानकारी मिली कि वह सरकारी कार्य से चंडीगढ़ गए हुए थे। कार्यालय में पटवारी मनोज कुमार बिना किसी सरकारी रिकॉर्ड में जानकारी दिए कार्यालय से गायब मिले। बाद में वे कार्यालय पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी ने टीम को बताया कि वह निशानदेही पर गए हुए थे। इस दौरान कार्यालय में अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कार्यालय में वह अपने काम को लेकर चक्कर लगा रहे हैं न तो मौके पर पटवारी मिलता है। अन्य कर्मचारी भी कार्यालय से गायब रहते हैं। बार बार चक्कर लगाने के बावजूद भी उनका कार्य नहीं होता। इसकी वजह से वह बहुत परेशान है। टीम ने लोगों से बातचीत कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed